रविवार, 7 अक्टूबर 2018

बालकृष्ण भट्ट-जीवन परिचय | Biography of Balkrishna Bhatt

जन्म – 3 जून 1844
जन्म स्थान – इलाहाबाद (उ०प्र०)
पिता – पं० वेणी प्रसाद
मृत्यु – 20 जुलाई 1914

यह गोल-गोल प्रकाश का पिंड देख
भांति-भांति की कल्पनाएँ मन में उदय होती
क्या यह निशा अभिसारिका के मुख देखने की आरसी है
यह रजनी रमणी के ललाट पर टुक्के का सफेद तिलक है ,

हिन्दी साहित्य के एक सफल पत्रकार, नाटककार एवं निबंधकार के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले बाल कृष्ण भट्ट का जन्म इलाहाबाद में 3 जून 1844 को हुआ था ! भट्ट जी की माता इनके पिता जी से अधिक शिक्षित एवं विदुषी थी अत: बाल्यकाल से ही भट्ट जी पर इनकी माता के ज्ञान का बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा जिस कारण भट्ट जी भी तीव्र बुद्धि के बालक के रूप में बड़े हुए ! इनकी प्रारभिक शिक्षा मिशन स्कुल  में हुयी, मिशन स्कुल के प्रधानाचार्य एक पादरी थे और उनसे एक बार इनका वाद-विवाद हो जाता है जिसकी वजह से इन्होनें मिशन स्कुल जाना बंद कर दिया और घर पर ही अध्ययन करने लगे और यहीं पर संस्कृत विषय का अध्ययन करने लगे, संस्कृत  विषय के अतिरिक्त भट्ट जी ने हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, फारसी  भाषाओँ का अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया, ये एकदम स्वतंत्र प्रवृत्ति के व्यक्ति थे जो कि अपना हर कार्य स्वतंत्र होकर करना पसंद करते थे, ये अपने सिद्धांतों एवं जीवन –मूल्यों के इतने दृढ प्रतिपादन थे कि जिस कारण से इन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं से अवगत होना पड़ा, अपनी इन्हीं सैद्धांतिक मूल्यों के कारण भट्ट जी ने मिशन स्कुल और कायस्थ पाठशाला से संस्कृत विषय के अध्यापक के पद से त्याग देना पड़ा, त्याग पत्र देने के उपरान्त भट्ट जी ने व्यापार में लग गए, किन्तु व्यापारिक न होने के कारण इनका मन व्यापार में नहीं लगता था अत: कुछ समय के उपरान्त इन्होनें व्यापार से त्याग दे दिया और साहित्य की सेवा में लग गये ! हिन्दी साहित्य के प्रचार के लिये इन्होनें संवत् 1933 में प्रयाग में हिन्दीवर्धनी नामक सभा की स्थापना की और यहीं से एक हिन्दी मासिक पत्र का प्रकाशन किया जिसका नाम “हिन्दी प्रदीप” रखा, बत्तीस वर्षो तक भट्ट जी ने इनका संपादन किया और भली भांति इसे चलाते रहे, ये भारतेन्दु युग के प्रतिष्ठित निबंधकार थे निबंध की दुनिया में इनका नाम सर्वोपरि है, इनके द्वारा रचित निबंध मौलिक और भावना पूर्ण होते थे, जिसमें ये मानवीय संवेदनाओं को बहुत ही सरतला पूर्वक पिरोये हुए है, इनकी व्यस्तता इतनी अधिक थी कि कुछ कहा नहीं जा सकता किन्तु अपनी तमाम व्यस्तताओं के होने के बावजुद ये कई प्रकार के साहित्य का यह प्रसिद्ध रचनाकार 20 जुलाई 1914 को परलोक वासी हो गया !

साहित्यिक परिचय

भट्ट जी की रचनाओं में शुद्ध हिन्दी का प्रयोग हुआ है, जिसकी भाषा प्रवाहमयी संयत और भावानुकूल है , इनकी इस शैली में उपमा, रूपक उत्प्रेक्षा आदि अलंकारों का प्रयोग हुआ, रचना में अलंकारों के प्रयोग से भाषा में विशेष सौन्दर्य आ गया !  भावों और विचारों के साथ कल्पना का भी सुन्दर समन्वय हुआ है, भट्ट जी की रचना बहुत ही सहज एवं सरल है !

रचनायें

साहित्य सुगमभट्ट
निबंधावली
नूतन ब्रह्मचारी
सौ अजान एक सुजान
स्वंयवरबाल-विवाह
चंद्रसेनरेल का विकट
खेलमृच्छ
कटिक
पद्मावती
भाग्य परख आदि !

शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

सर्वपल्ली राधाकृष्णन जीवन परिचय | Biography of Sarvepalli Radhakrishnan

जन्म – 5 सितम्बर 1888
जन्म स्थान – तिरुतनी, मद्रास
पिता – सर्वपल्ली वीरास्वामी
मृत्यु – 17 अप्रैल 1975

शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता !

प्रख्यात शिक्षा विद् एवं भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुतनी नामक गाँव में 5 सितंबर 1888 को हुआ, इनका गाँव मद्रास (चेन्नई) से 64 किमी० दुर था ! इनका परिवार एक तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात रहा है मान्यता है की राधाकृष्णन के पुर्वंज पहले कभी ‘सर्वपल्ली’ नामक ग्राम में रहते थे और 18 वीं शताब्दी के मध्य में इन्होनें तिरुतनी ग्राम की ओर निष्क्रमण किया  था ! इसके पूर्वज चाहते थे कि उनके नाम के साथ उनके जन्म स्थल के ग्राम का बोध भी रहना चाहिए इसी कारण उनके परिजन अपने नाम के पूर्व सर्वपल्ली धारण करने लगे ! इनके पिता सर्वपल्ली वीरा स्वामी राजस्व विभाग में नौकरी करते थे जिससे इनके परिवार का भरण पोषण होता था ! राधाकृष्णन पांच भाई एवं एक बहन थे जिस कारण से परिवार का भरण पोषण करने में इनके पिता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था ! राधाकृष्णन का बचपन तिरुतनी एवं तिरुपति जैसे धार्मिक स्थानों पर व्यतीत हुआ इनके पिता धर्म को लेकर काफी भावना युक्त थे ! इन सब के उपरान्त भी इनके पिता ने इनका दाखिला क्रिश्चियन मिशनरी संस्था लुथर्न मिशन स्कुल, तिरुपति में 1896-1900 के मध्य विद्याध्ययन के लिये भेजा ! फिर अगले चार वर्ष (1900-1904) की उनकी शिक्षा वेल्लूर में हुई ! इसके बाद इन्होनें मद्रास क्रिशिच्यं कालेज, मद्रास में शिक्षा प्राप्त की ! अपने इन 12 वर्षो के अध्ययन काल में राधाकृष्णन ने बाइबिल के महत्वपूर्ण अंश याद कर लिये !

बचपन से एम०ए० करने के पश्चात् 1916 में मद्रास के रेजीड़ेंजी कालेज में दर्शनशास्त्र  के सहायक प्राध्यापक पद पर अपनी सेवाए प्रदान करने लगें ! राधाकृष्णन ने अपनी रचनाओं और भाषाओँ के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व को भारतीय दर्शन से परिचित करवाया ! इनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण स्वतंत्रता के बाद इन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया ! ये 1747 से 1949 तक इसके सदस्य रहे, जवाहर लाल नेहरू चाहते थे की वे गैर राजनीतिक व्यक्ति होते हुए भी संविधान सभा के सदस्य बने ! अध्यापन की दुनिया में इनका परम सौभाग्य था कि इन्हें इनकी प्रकृति के मुताबित आजीविका प्राप्त हुयी ! 17 अप्रैल 1975 को 88 वर्ष की आयु में चेन्नई में इनका देहांत हो गया !

उपाधि

1931 से 1936 तक आन्ध्र विश्वविद्यालय के कुलपति

1936 से 1952 तक आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय प्राध्यापक

1937 से 1948 तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति

1953 से 1962 तक दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति

भारत रत्न  – 1954

प्रथम उपराष्ट्रपति- 13 मई 1952 से 12 मई 1962

द्वितीय राष्ट्रपति  13 मई 1962 से 13 मई 1967

इनके जन्म दिवस 5 सितम्बर के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस मनाया जाता है !

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

भारतेंदु हरिश्चन्द्र – जीवन परिचय

जन्म – 9 सितम्बर 1850 ई०

जन्म स्थान – काशी (उ०प्र०)

 पिता – गोपालचंद्र “गिरिधरदास”

मृत्यु – 6 जनवरी 1885 ई०

आधुनिक हिन्दी साहित्य के जन्मदाता भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म काशी के प्रसिद्ध इतिहासकार सेठ अमीचंद की प्रपौत्र गोपालचंद्र के जेष्ठ पुत्र के रूप में हुआ, किन्तु होनी को कौन टाल सकता है कि जब  हरिश्चंद्र मात्र पांच वर्ष के थे तभी इनकी माता का और दस वर्ष की आयु में इनके पिता का देहान्त हो गया, इससे इनका पालन – पोषण इनके घर की दाई कालीकदमा एवं तिलकधारी नौकर ने किया ! बचपन में ही माँ – बाप की छत्रछाया ना रहने के कारण इन्होने वाराणसी के क्वींस कालेज में मात्र तीन चार वर्ष तक अध्ययन किया ! उस दौर में काशी के रईसों में राजाशिवप्रसाद सितारे हिन्द ही अंग्रेजी पढ़े – लिखे थे जिससे भारतेन्दु जी अंग्रेज़ी पढने के लिए इनके पास जाया करते थे !

क्वींस कॉलेज छोड़ने के उपरांत इन्होने ने स्वयं से बहुत सी भारतीय भाषाओ हिंदी,संस्कृत, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, मारवाड़ी, बंगला, उर्दू, पंजाबी आदि भारतीय भाषाओ का ज्ञान प्राप्त किया ! 13 वर्ष की छोटी सी अवस्था में इनका विवाह काशी के रईस लाला गुलाब राय की पुत्री मन्ना देवी से हुआ !

मन्ना देवी से इनके दो पुत्र एवं एक पुत्री हुई ! किन्तु बाल्यावस्था में इनके पुत्रों की मृत्यु हो गयी !

जबकि पुत्री विद्यावती सुशिक्षिता थी ! भारतेंदु जी ने अनेक यात्रायें की जिससे इनकी कई लेखनी यात्रा वृतांत में है !

ये कवि, नाटककार, निबन्ध लेखक, संपादक, समाज सुधारक थे ! ये हिन्दी के गद्य के जन्मदाता समझे जाते थे काव्य रचना में बाल्यकाल से इनकी अधिक रूचि थी जिससे प्रभावित होकर सन 1880 ई० में पं० रघुनाथ, पं० सुधाकर दिवेदी, पं० रामेश्वर दत्त व्यास के प्रस्तावनुसार इन्हे “भारतेन्दु” की पद्वी से विभूषित किया गया ! तभी से इनके नाम के आगे भारतेन्दु सुशोभित होने लगा, इन्होंने हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए बहुत व्यापक आन्दोलन चलाया ! अपने आन्दोलन को गति देने के लिये इन्होंने पत्र – पत्रिकाओं में संपादन किया !

सन 1873 ई० में इन्होंने “हरिश्चन्द्र मैगनीज” का संपादन किया इसके अंको का प्रकाशन के बाद इनका नाम परिवर्तित करके “हरिश्चंद्र चन्द्रिका” हो गया ! किन्तु विभिन्न प्रकार की सांसारिक चिन्ताओ तथा क्षय रोग के कारण अल्पावस्था में ही 6 जनवरी 1885 ई० को इनका निधन हो गया !

साहित्यिक परिचय –

भारतेन्दु जी हिन्दी साहित्य के लिये जो समृद्ध किया वह सामान्य व्यक्ति के लिए असम्भव है ! इनकी कृतिया विभिन्न विधाओं में उल्लेखित है साहित्य के प्रति बहुत ही गहरा समर्पण भारतेन्दु जी ने किया, “दिल्ली दरबार दर्पण” इनका श्रेष्ठ निबन्ध माना जाता है, इन्होंने इतिहास, पुराण, धर्म, भाषा, संगीत आदि अनेक विषयों पर अपना निबन्ध लिखा ! नाटक के क्षेत्र में भी इनका प्रसिद्ध नाटक “अंधेर नगरी” है जिसमें इन्होनें एक राजा का अपनी प्रजा के प्रति क्या सोच है इसका उल्लेख करते हैं !

रचनायें –

इनकी समस्त विधा की रचनायें इस बात को उल्लेखित करती है कि यह एक अनूठे लेखक थे जो की विभिन्न भाषाओँ के माध्यम से अपनी रचनाओं को रचे हुए थे  ! इनकी रचना में नाटक, निबंध, संपादन, यात्रा-वृतान्त आदि का गहरा समावेश है, इनकी सर्वाधिक रचनायें खड़ी बोली में है, किन्तु काव्य में इन्होनें ब्रज भाषाओँ का प्रयोग किया है !

नाटक –

“रत्नावली”, “पाखण्ड-विडंबन”, “धनंजय विजय”, “कर्पूर मंजरी”, “विद्यासुंदर”, “अंधेर-नगरी”, “मुद्रा राक्षस”, “भारत जननी”, “सत्य हरिश्चंद्र”, “दुर्लभ बन्धु”, “वैदिकी”, “हिंसा हिंसा न भवति”, “श्री चन्द्रावली”, “विषस्य विश्मौश्धम”, “नील देवी”, “भारत दुर्दशा”, “सती प्रताप”, “प्रेम जोगिनी”  !

निबन्ध –

“दिल्ली दरबार दर्पण”, “लीलावती”, “परिहास वंचक”, “सुलोचना”, “मदालसा” !

यात्रा वृतान्त –

“सरयू पार की यात्रा”, “लखनऊ की यात्रा”

जीवनियां –

“सूरदास”, “जयदेव”, “महात्मा मोहम्मद”

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

जयशंकर प्रसाद – जीवन परिचय | Biography of Jaishankar Prasad

जन्म– 1889 ई० ( गुरुवार 30 जनवरी )

जन्म स्थान –काशी ( वाराणसी उ०प्र० )

पिता – बाबू देवीप्रसाद

मृत्यु – 1937 ई०

 

 

जयशंकर प्रसाद का जन्म काशी (वाराणसी) के एक प्रतिष्टित वैश्य परिवार में हुआ था , इनके पिता बाबू देवीप्रसाद जी थे ! जो कि तम्बाखू के एक प्रशिद्ध व्यापारी थे, इनके बाल्यावस्था में ही इनके पिता की अचानक मृत्यु हो गई तथा पिता की मृत्यु हो जाने के कारण इनका अध्ययनशील जीवन काफी प्रभावित हुआ और इनकी ज्यादातर शिक्षा घर पर ही संपन्न हुयी, घर पर ही इन्होने हिन्दी,संस्कृत,उर्दू ,अंग्रेजी,फारसी भाषाओ का गहन अध्ययन किया ! ये बड़े सरल एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, अपने सरल स्वभाव उदार प्रकृति एवं दानशीलता के वजह से ये बहुत ऋणी हो गये, इन्होंने अपने पारिवारिक व्यवसाय की तरफ थोड़ा सा भी ध्यान नहीं दिया जिसके कारण इनका व्यवसाय भी बहुत प्रभावित हुआ !

बचपन से ही इनकी रूचि काव्य में थी, जो समय के साथ आगे बढ़ती गई ये अपने मृदुल स्वभाव के वजह से पुरस्कार के रूप में मिलने वाली राशि नहीं लेते थे, जिससे इनका सम्पूर्ण जीवन दु:खो में बिता और सन 1937 ई० को अल्पावस्था में ही क्षयरोग के कारण इनकी मृत्यु हो गई !

साहित्यिक परिचय –

                 प्रसाद जी छायावाद के प्रवर्तक,उन्नायक कवि के साथ – साथ प्रसिद्ध नाटककार,उपन्यासकार तथा कथाकार भी थे इनके रचनाओ में प्रेम और सौन्दर्य का उल्लेख बहुत बड़े स्तर से मिलता है, इनकी रचनाये मानवीय रूप से जुड़ी हुई है !

रचनाये –

       इनकी बहुत सी रचनाये है तथा ये भाषाओ के पंडित कहे जाते है इन्होने  उपन्यास,नाटक,कहानी,निबंध इत्यादि साहित्यिक क्षेत्र में अपना योगदान दिया,इन्होने अपने लेखन शैली के माध्यम से अपनी समस्त रचनाओ का बहुत ही सुन्दर श्रृंगार किया !

कामायनी –

          प्रसाद जी की यह सबसे प्रसिद्ध रचना है इसमें इन्होने मनुष्य को श्रद्धा एवं मनु के माध्यम से ह्रदय एवं ज्ञान के समन्वय का सन्देश दिया है ! इनकी इस रचना पर इन्हे मंगलाप्रसाद पारितोषिक सम्मान मिला !

आंसू –

        यह इनके दुखों से भरी कहानी पर उधृत रचना है जैसा की इसके नाम से स्पष्ट है कि इसमें वियोग रस का समावेश है !

लहर –

      मन के भावों को प्रकट करती हुई तथा लक्ष्य पर बने रहने की प्रेरणा हमें इससे प्राप्त होती है !

कहानी –

आकाशदीप,इंद्रजाल,प्रतिध्वनि,आंधी !

उपन्यास –

         कंकाल,तितली,इरावती(अपूर्ण)

रहीम – जीवन परिचय

जन्म – 1556ई०

जन्म स्थान – लाहौर(पाकिस्तान)

पिता – बैरम खां

मृत्यु – 1627ई०

रहिमन प्रीति सराहिए मिले होत रंग दून !

ज्यों जरदी हरदी तजै, तजै सफेदी चून !!

अकबर के नवरत्नों में से एक रत्न रहीम का जन्म 1556ई० में लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था, इनका पूरा नाम अब्दुर्रहीम खानखाना था ! इनके पिता बैरम खां अकबर के संरक्षक थे क्योकिं हुमायूँ की मृत्यु के समय अकबर बिल्कुल छोटा था, जिससे उसके देख –भाल की जिम्मेदारी रहीम के पिता बैरम खां पर आ पड़ी, किन्ही कारणोंवश अकबर बैरम खां से रुष्ट हो गया और उसने बैरम खां के प्रति अपनी वफ़ादारी दिखाते हुए उन्हें हज करने के लिए मक्का भेज दिया किन्तु रास्ते में ही अकबर के आदेशानुसार उसके सैनिको ने बैरम खां की हत्या कर दी ! बैरम खां की हत्या के पश्चात् अकबर ने रहीम और उनकी माता को अपने पास बुला लिया और रहीम की शिक्षा की समुचित व्यवस्था की ! बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहीम ने हिंदी,संस्कृत, अरबी, फारसी, तुर्की आदि भाषाओ का अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया था ! इनकी इस प्रतिभा को देखकर अकबर ने इन्हें अपने दरबार के नवरत्नों में स्थान दिया ! अपने नाम के साथ ही इनके व्यवहार में भी दयालु प्रकृति के गुण विद्मान थे, मुसलमान होते हुए भी ये श्री कृष्ण की भक्ति में लीन थे ! किन्तु अकबर की मृत्यु के बाद

जहांगीर इनके व्यवहार से खिन्न रहता था जिस कारण जहांगीर ने चित्रकुट में इन्हें नजरबंद करवा दिया, चित्रकुट में इनकी गहरी मित्रता केशवदास एवं गोस्वामी तुलसीदास के साथ थी !

जीवन के अंतिम समय में इनका जीवन बहुत ही संघर्षो में बीता और 1627ई० को यह महान रत्न परमात्मा में विलीन हो गया !

साहित्यिक परिचय –

                 इनकी साहित्यिक रचना में नीति के अतिरिक्त भक्ति एवं श्रृंगार का सुन्दर संकलन मिलता है इन्होनें अनेक प्रकार के ग्रंथो का भी अनुवाद किया है, इनके पिता बैरम खां अपने काल के एक अच्छे नीति के विद्वान थे अत: इस कारण से रहीम के ऊपर भी साहित्य के प्रति गहरी रूचि उत्पन्न हो गई और बाल्यकाल से ही अनेक प्रकार के योग्य गुरुओ के संपर्क में रहने से इनके साहित्यिक ज्ञान का व्यापक विस्तार हुआ ! इन्होनें ब्रज, अवधी एवं खड़ीबोली में अपनी काव्य रचनाएँ रचित की है !

रचनाये –

इनकी रचनाये दोहों के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है इन्होनें कवित्त, सवैया, सोरठा तथा बरवै छंदों में भी अपनी सफलतम काव्य रचना का प्रस्तुतिकरण किया है ये कई भाषाओ के जानकर थे इसलिए इनकी काव्य भाषा में विभिन्न भाषाओं का प्रयोग मिलता है इनकी सर्वाधिक रचना ब्रज भाषा में है ! अपनी रचनाओं में रहीम ने मुक्तक शैली का प्रयोग किया है इनकी यह शैली अत्यन्त सरस, सरल एवं बोधगम्य है !

रहीम सतसई –

इसमें नीति के दोहों का संकलन है इस ग्रन्थ में लगभग 300 दोहे प्राप्त हुए है !

      श्रृंगार सतसई, मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी, रहीम रत्नावली एव बरवै नायिका

मुंशी प्रेमचंद – जीवन परिचय


Share

7SHARES

जन्म – 31 जुलाई 1880

जन्म स्थान – लमही (वाराणसी उ०प्र०)

पिता – अजायब राय

मृत्यु – 1936

उपन्यास सम्राट प्रेमचंद का जन्म काशी (वाराणसी) के निकट लमही नामक ग्राम में 31 जुलाई 1880ई० को हुआ था ! परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी किसी  प्रकार से जीवन यापन चलता था ! इनके पिता अजायब राय डाक मुंशी थे जो की डाक विभाग में नौकरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे !

जब ये सात वर्ष के थे तभी इनकी माता जी का एवं चौदह वर्ष की अवस्था में पिता जी का देहान्त हो गया ! पिता की मृत्यु के उपरान्त इनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी किन्तु पिता के मृत्यु के उपरांत इनकी आर्थिक समस्या और बढ़ गई और इनके माथे पर रोटी कमाने की चिन्ता बहुत बढ़ गई, आर्थिक समस्या के साथ ट्यूशन के माध्यम से इन्होनें अपनी मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं कुछ समय के पश्चात आपका दूसरा विवाह शिवरानी देवी के साथ हुआ !

विवाह के बाद इन्होनें स्कूल में मास्टरी की नौकरी कर ली  नौकरी के साथ साथ स्नातक (बी०ए०) उत्तीर्ण किये अपने इन्ही संघर्षो के रास्तें पर चलते हुए आप सन 1921ई० में गोरखपुर में स्कुलो के डिप्टी इंस्पेक्टर बन गये, किन्तु उसी दरमियाँन गाधी जी ने विगुल बजाया की सरकारी नौकरी से इस्तीफा दो, इस बात का प्रभाव प्रेमचंद पर पढ़ा और इन्होनें अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और कुछ दिनों के बाद पुनः कानपुर के मारवाड़ी स्कुल में कुछ दिनों तक अध्यापन का कार्य किया फिर “काशी विद्यापीठ” में प्रधान अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए, यही पर इन्होनें अनेक पत्र पत्रिकाओ का सम्पादन प्रारंभ किया और स्वयं एक प्रेस की स्थापना किये, कुछ समय तक आप फिल्मी दुनिया में भी नौकरी किये थे जो की आठ हजार रूपये प्रतिमाह के दर से था समस्त रचनाओ में ग्रामीण भारत का जो दृश्य देखने को मिलता है वाकई में हिंदी साहित्य के लिए वह एक अनमोल तोहफा है ! जलोदर रोग के कारण 8 अक्टूबर 1936 ई० लमही में (वाराणसी) में इस साहित्य सम्राट का निधन हो गया

साहित्यक परिचय –

साहित्य  के क्षेत्र में प्रेमचंद की बचपन से रूचि थी और इनकी यह प्रतिभा जन्म जात थी अपने आरम्भ के दिनों में ये “नवाबराय” के नाम से लेखन का कार्य करते थे और किसी नाम के द्वारा उर्दू भाषा से विभिन्न कहानियों एवं उपन्यास का लेखन किया, इनकी क्रांतिकारी रचना “सोजेवतन” ने स्वाधिनता संग्राम के दौरान ऐसा हलचल मचाया की अंग्रेजो को इनकी यह रचना जब्त करनी पड़ी ! इसके बाद में में इन्होनें प्रेमचंद नाम रखकर हिंदी साहित्य की अनेक पुस्तकों की रचना की जिनमे एक दर्जन उपन्यास तथा तीन सौ कहानिया लिखी इसके अलावा इन्होनें “माधुरी” तथा “मर्यादा” पत्रिकाओ का संपादन किया, तथा “हंस” व “जागरण” नामक पत्र का प्रकाशन किया भारतीय साहित्य जगत में इन्हें “उपन्यास सम्राट” की उपाधि से नवाजा गया !

रचनाये –

इन्होनें अपनी रचनाओं में जनता की बात जनता की भाषा में कहकर तथा अपने कथा साहित्य के माध्यम से तत्कालीन एवं माध्यम वर्ग का सच्चा चित्र प्रस्तुत कर के प्रेमचंद जी भारतीयों के दिल में समां गये !

उपन्यास –

“गोदान” , “कर्मभूमि”, “कायाकल्प”, “निर्मला”, “प्रतिज्ञा”, “प्रेमाश्रम”, “वरदान”, “सेवासदन”, “रंगभूमि” , “गबन”

नाटक –

“कर्बला”, “प्रेम की वेदी”, “संग्राम और रूठी रानी”

जीवन चरित्र –

“कलम”, तलवार और त्याग”, “दुर्गादास”, “महात्मा शेखसादी”, “राम चर्चा”,

निबंध –

“कुछ विचार”

सम्पादित –      

“गल्प रत्न और गल्प समुच्चय”

तुलसीदास – जीवन परिचय

जन्म – 1589 विक्रम संवत्

जन्म स्थान – राजापुर, बांदा, उ०प्र०

पिता – आत्माराम दुबे

माता – हुलसी देवी

मृत्यु – 1680 विक्रम संवत्

गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म 1589 विक्रम संवत् में उ०प्र० के बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था, इनके पिता पंडित आत्माराम दुबे तथा माता हुलसी देवी थी ! कुछ विद्वान् इनकी रचित पंक्ति “मैं पुनि निज गुरु सनसुनि,कथा सो सुकरखेत” के आधार पर इनका जन्म एटा जिले के सोरो नामक ग्राम में मानते है, अतः विद्वान् के प्रमाण स्वरुप इनके जन्म स्थान में राजापुर ग्राम को अधिक प्रमाणिकता मिली है !

विद्वानों का मत है कि इनके माता पिता ने बाल्यकाल में ही इनका त्याग कर दिया तथा इनका पालन-पोषण प्रसिद्ध संत बाबा नरहरिदास के संरक्षण में हुआ, इन्ही के देख-रेख में तुलसीदास ने भक्ति एवं ज्ञान की विद्या अर्जित की और शिक्षा पुरी होने के उपरान्त ये पुनः अपने ग्राम राजापुर आ गये ! जहाँ पर इनका विवाह पंडित दीनबंधु पाठक की सुन्दर कन्या रत्नावली से हुआ, ये अपनी पत्नी को बहुत अधिक प्रेम करते थे जिससे एक बार रत्नावली इनसे खिन्न होकर बोली कि आप जितना ध्यान मुझमे देते हो अगर इससे कम ही ध्यान प्रभु भक्ति में देते तो साक्षात् प्रभु के दर्शन आपको हो जाते, रत्नावली की ये बाते इन्हें दिल पर चोट कर गई और वे प्रभु की भक्ति की ओर उन्मुख हो गये ! रत्नावली की बातो से इन्हें वैराग्य हो गया !

इसके उपरान्त काशी के के विद्वान् शेष सनातन से तुलसी ने वेद-वेदांग का ज्ञान प्राप्त किया और अनेक तीर्थो का भ्रमण करते हुए श्रीराम के पावन चरित्र का गुडगान करने लगे, इनका सर्वाधिक समय काशी,अयोध्या और चित्रकूट में व्यतीत हुआ ! किन्तु अपने अंतिम समय में ये काशी आ गये और सन 1623ई० को इन्होने राम – राम कहते हुए काशी के अस्सी घाट पर परमात्मा में विलीन हो गये !

साहित्यिक परिचय –

                 तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के महान विभूति है ! इन्होने राम के सन्दर्भ में अपनी रचना “रामचरितमानस”में बहुत ही सुन्दर रूप से वर्णन किया है इनकी रचना में भक्ति भावना का सर्वाधिक समावेश मिलता है जिसके कारण इन्हें रामभक्ति शाखा का कवि कहने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं हो सकता है !

रचनाये –

         ये भक्तिकाल के एक विख्यात कवि थे और प्रभु श्रीराम के दीवाने थे, इनका सबसे प्रसिद्ध ग्रन्थ रामचरितमानस है इस ग्रन्थ में इन्होंने विस्तार पूर्वक श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया है ! तुलसी के राम में शक्ति,शील और सौन्दर्य तीनो गुणों का अश्रुपूर्ण समावेश मिलता है इनकी रचनाये मुख्य रूप से अवधी भाषा में मिलती है !

रामचरितमान –

यह इनका सबसे प्रशिद्ध ग्रन्थ है, इसमे इन्होने दोहा-चौपाई के माध्यम से राम के जीवन की समस्त दर्शन को दिखाते है, गोस्वामी जी की यह रचना अवधी भाषा में रचित है !

गीतावली –

         गोस्वामी जी के द्वारा रचित गीतावली ब्रज भाषा में रचित है, इस ग्रन्थ गोस्वामी तुलसीदास जी ने पद्य रचना के माध्यम से मानव जीवन को प्रेम पूर्वक कल्याण हेतु निहितार्थ करते है !

अन्य ग्रन्थ –

“जानकी मंगल”, “पार्वती-मंगल”, रामलला नहछू, रामाज्ञा प्रश्न, बरवै रामायण, वैराग्य संदीपनी, कृष्ण गीतावली, दोहावली, कवितावली, तथा विनयपत्रिका इत्यादी !